• Sat. Aug 22nd, 2026

आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान जल्द



देहरादून, 22 अगस्त 2026। सहस्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।
ऋषिपर्णा सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल निकासी मार्ग, वर्षा जल के प्रवाह और मौजूदा ड्रेनेज व्यवस्था का अध्ययन किया जाए। उन्होंने सितंबर में सर्वेक्षण पूरा कर प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
सर्वेक्षण के बाद प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजकर आवश्यक स्वीकृति ली जाएगी। स्थायी समाधान से आईटी पार्क क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को बरसात में जलभराव से राहत मिलेगी।
बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *