• Thu. Oct 15th, 2026

देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

देहरादून। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने दूरसंचार कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू होने से पहले सभी चिह्नित शैडो एरिया में नेटवर्क उपलब्ध कराने को कहा।

जनपद में कुल 19 शैडो एरिया चिह्नित हैं, जिनमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 7 और चकराता के 12 क्षेत्र शामिल हैं।

बैठक में बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि देहरादून के 767 गांवों में से 597 में नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि 170 गांव अभी वंचित हैं। वहीं, भारतनेट परियोजना के तहत फाइबर कटने से 69 ग्राम पंचायतों में कनेक्टिविटी प्रभावित है।

डीएम ने निष्क्रिय मोबाइल टावरों को चालू करने, नए टावर लगाने और लंबित नेटवर्क कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *