• Mon. Jun 1st, 2026

बीयर की बोतल पर 20 रूपये की ओवर रेंटिग, 75 हजार का चालान

देहरादून।
डीएम डाॅ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर इन दिनों आबकारी विभाग शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी विभाग के टीम ने गोपनीय तरीके से विदेशी मदिरा डांडालखौंड दुकान से बीयर एवं शराब की बोतल खरीदी। दुकान में बीयर की प्रति बोतल पर 20 रूपये अतिरिक्त ओवर रेटिंग करते हुए पाया गया। जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकान का 75 हजार रूपये का चालान किया गया।


टीम द्वारा उक्त दुकान के अनुज्ञापी एवं विक्रेता को कड़ी चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करेंगे। दुकान में किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग ना हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। दुकान में ‘‘यहां पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है’’ का पोस्टर बैनर ठीक प्रकार से चस्पा होना चाहिए। तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *