• Mon. Jun 1st, 2026

झंडा बाजार दुकानदार समिति ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस,

देहरादून। विगत वर्षों की भांति इस बार भी झंडा बाजार दुकानदार समिति की ओर से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बुधवार को सहारनपुर चौक पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया । जिसमें सर्वप्रथम समिति के संरक्षक राकेश स्वरूप महेंद्रु ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत कर 73 वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद गोयल, उप प्रधान अनिल शर्मा, महामंत्री जगमोहन सिंह रावत, उप मंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष अशोक कंसल व समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *