• Mon. Jun 1st, 2026

आर्य समाज का वेद प्रचार-प्रसार महोत्सव एक अक्टूबर से

देहरादून।
आर्य समाज धामावाला का तीन दिवसीय वेद प्रचार प्रसार महोत्सव एक अक्टूबर से शुरू होगा। महोत्सव में भजन गायन के साथ ही वेद प्रवचनों का वर्णन किया जाएगा।
शुक्रवार को आर्य समाज धामावाला के प्रधान सुधीर गुलाटी ने बताया की महोत्सव एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें फरीदाबाद हरियाणा से भजन गायक प्रदीप शास्त्री, आर्य समाज धामावाला से आचार्य विद्यापति शास्त्री और मेरठ से वैदिक विद्वान आचार्य संजय महोत्सव में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि वेदों का प्रचार प्रसार ही महोत्सव का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *