• Mon. Jun 1st, 2026

पौड़ी में गुस्साए ग्रामीणों ने ज़िंदा गुलदार को किया आग के हवाले, वीडियो,

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जनपद के सपलोडी गांव में गुस्सायें ग्रामीण ने पिंजडे में फंसे एक गुलदार को जिंदा ही आग के हवाले कर डाला जिससे गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही गुलदार पूरी तरह से जल चुका था जिसके जल चुके शव को किसी तरह से वन विभाग नागदेव रेंज ला पाया ।

जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में 15 मई को एक गुलदार ने जंगल में घास लेने गयी एक महिला पर हमला कर उसे मौतके घाट उतार डाला। ऐसे में इस घटना के बाद ग्रामीणों के बढते आक्रोश के बाद एहतियातन क वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजडा लगाया था । जिससे गुलदार पिंजडे में फंसे तो उसे पिंजडे में कैद कर सुरक्षित स्थान पर छोडा जा सके । लेकिन गुस्सायें ग्रामीणों ने नियम कानून का माखौल उडाते हुए आज मंगलवार को पिंजडे में फंसे गुलदार को जिंदा ही आग के हवाले कर डाला।

वन विभाग ने किसी तरह से आग से गुलदार को बाहर निकाला । लेकिन तब तक पिंजडे में फंसे गुलदार की मौत हो चुकी थी । ऐसे में अब वन विभाग उन ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है, जिन्होने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं नागदेव रेंज लाकर मृत गुलदार की अंत्योष्टी कर दी गई है।
बाईट-मुकेश कुमार डीएफओ गढवाल वन प्रभाग पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *