• Mon. Jun 1st, 2026

विनोद बहुगुणा बने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

विनोद बहुगुणा बने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष


देहरादून। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में डॉक्टर विनोद बहुगुणा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। पार्टी संस्थापक सदस्य विनोद सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश को माफिया राज से बचाना है तो युवाओं को आगे आना होगा।
सोमवार को मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय केदारपुर में हुई बैठक में पार्टी संस्थापक सदस्य विनोद सिंह नेगी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डीपीएस रावत, विनोद लेखवार प्रदेश महासचिव आपी सती, अभिषेक सेमवाल, लोकेन्द्र बहुगुणा, भैरवदत्त कंडवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, अरविंद सिंह राणा, राकेश भट्ट, जगदंबा थपलियाल, विनय मोहन, बृज मोहन जगूड़ी, अरविंद सिंह राणा, शशि सेमवाल, सरिता जुयाल, संगीता सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *