गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
देहरादून। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में सभी पेट्रोल पंपों को कांवड़ यात्रा की अवधि में 24×7 संचालित रखने तथा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं गैस एजेंसियों को घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण रखने, समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और रविवार को भी एजेंसियां खुली रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने गैस वितरण वाहनों पर एजेंसी का बैनर, अग्निशमन यंत्र, तौल कांटा तथा डिलीवरी कर्मियों के लिए ड्रेस और आईडी कार्ड अनिवार्य रखने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कांवड़ यात्रा 2026: देहरादून में पेट्रोल पंप 24×7 रहेंगे खुले,
