• Mon. Aug 31st, 2026

देवस्थानम बोर्ड किसी कीमत पर भंग नही होगा: ध्यानी

ऋषिकेश। देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहरकान्त ध्यानी ने कहा कि बोर्ड किसी भी कीमत पर भंग नही होगा। उन्होंने साफ किया कि अगर देवस्थानम बोर्ड पर किसी को आपत्ति है, तो उसका निस्तारण किया जाएगा।
जैसा कि आप जानते हैं कि देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद पंडा समाज लगतार आंदोलनरत है। पंडा समाज का मानना है कि बोर्ड बनने के बाद हक हकूक धारियों का हक छीना जा रहा है। ईसी मामले को लेकर शुक्रवार को उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने प्रेसवार्ता की। जिसमे उन्होंने बताया कि तीर्थ पुरोहितों का पक्ष जानने के बाद देवस्थानम बोर्ड पर विवाद के हल का रास्ता निकेलगा। उन्होंने बताया कि एक्ट में किसी भी हक़ हकूक धारी का हक छीनने का जिक्र नही है। विरोध करने वाली समितियों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। जल्द जी विवाद का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *