• Thu. Jan 15th, 2026

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया गौरा शक्ति एप लॉन्च, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

देहरादून।
कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से बनाए गए गौरा शक्ति एप का शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया। एप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं हमेशा पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहेंगी।
गौरा शक्ति एप, कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया गया है जो कामकाजी महिलाओं की जानकारियों के साथ ही सुरक्षित वातावरण में काम करने में सहयोग करेगा।
इसी को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने गौरा शक्ति एप को लॉन्च किया है।


एप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं अपने आपको रजिस्टर करा सकती हैं। ऐसे में वह अपने नजदीकी पुलिस चौकी के सुरक्षा घेरे में आ जाएंगी। इससे पहले ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। ऐप के माध्यम से सरकार के पास भी यह जानकारी मौजूद रहेगी की महिलाएं किस किस फील्ड में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *