• Sat. Apr 19th, 2025

समान नागरिक संहिता के लिये गठित विशेषज्ञ समिति में सिक्ख सदस्य को शामिल करने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड सिक्ख कोआर्डिशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सहोता ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले के स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने सीएम और राज्यपाल को पत्र प्रेषित कर समान नागरिक संहिता हेतु गठित पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति में एक सिक्ख सदस्य को भी शामिल करने की मांग की।

सीएम को भेजे पत्र में गुरदीप सहोता ने बताया कि इतिहास गवाह है कि भारतीय संविधान समिति में भी कई सिक्ख सदस्यों को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता में जहाँ विभिन्न धर्मिक समूहों के सामाजिक, राजनैतिक, धर्मिक पहलुओं का आवरण होगा ज़ वहीं व्यक्तिगत समूहों के मौलिक अधिकारों को और धार्मिक विश्वास के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने का भी समिति का कर्त्तव्य होगा। इसी कड़ी में मौजूदा सदस्यों की भांति सिक्ख सदस्य भी एक बौद्धिक विद्वान पात्र हो, जो सिक्ख धार्मिक सिद्धान्तों, सिक्ख प्रतीकों, सिक्ख अधिकारों, सिक्ख जीवन पद्धत्ति, सिक्ख आदि विषयों की जानकारी रखने वाले को समिति में शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *