• Fri. Apr 17th, 2026

केदारनाथ: परिजनों से बिछड़े जुड़वा बच्चों को पुलिस ने मिलाया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर महाराष्ट्र से आये एक परिवार के दो जुड़वा बच्चे अपने माता पिता से शनिवार को बीच रास्ते मे बिछड़ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद कुछ ही घंटों में बच्चों को परिजनों से मिलवा दिया। जिसके बाद बच्चों की माँ ने बच्चों को गले लगाकर भावुक हो गई।

शनिवार को गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव के पास दो जुड़वा बच्चों पर पुलिस की नजर पड़ी। जो काफी परेशान दिख रहे। जानकारी लेने के बाद पता चला कि वह अपने माता पिता से बिछड़ गए है। करीब 8-9 साल की उम्र के बच्चे ज्यादा जानकारी नही दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पुलिस चेक पोस्ट पर संपर्क कर बच्चों को परिजनों को सुपुर्द किया। जैसी ही इस बात की खबर लोगों को लगी तो लोंगो से सोशल मीडिया पर जमकर उत्तराखंड पुलिस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *