• Thu. Jan 15th, 2026

उत्तराखण्ड के संजय भट्ट का गूगल मैप पर नया विश्व रिकॉर्ड

3 करोड़ 85 लाख से अधिक ने देखे संजय भट्ट के द्वारा गूगल मैप पर जोड़े गए स्थान

1 करोड़ 69 लाख ने देखी संजय भट्ट के द्वारा गूगल मैप पर डाली गई फोटो

देहरादून। उत्तराखण्ड के संजय भट्ट ने शानदार काम करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संजय भट्ट ने गूगल मैप पर जो तस्वीरें और स्थान जोड़े हैं उन्हें अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं। जो कि गूगल मैप पर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जी हां संजय भट्ट की ओर गूगल मैप पर जोड़े गए स्थानों को अबतक 3,85,00,000 लोग देख चुके हैं।

वहीं संजय भट्ट ने जो 4700 फोटो गूगल मैप पर डाली हैं उन्हें अबतक 1,69,03,906 लोग देख चुके हैं। यह जानकारी गूगल मैप द्वारा भट्ट को दी गई।

संजय भट्ट का कहना है कि गूगल मैप पर उत्तराखण्ड के विभिन स्थानों को डालने से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी काफी मदद मिलती है, क्योंकि आज के समय पर सभी लोग गूगल मैप के सहारे ही विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं।

भट्ट ने कहा कि गूगल मैप ने उन्हें इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की मेल करके जानकारी दी है। उनका कहना है कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखण्ड में राज्य सरकार को भी इस विषय मे उचित कदम उठाना चाहिए। ताकि पर्यटकों को सुविधा हो और राज्य में अधिक से अधिक पर्यटक आएं और उन्हें सुखद और सुहाने सफर की यादें हमेशा उत्तराखण्ड आने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *