• Mon. Mar 2nd, 2026

दुःखद: सामाजिक कार्यकर्ता अदिति घिल्डियाल का असामयिक निधन

देहरादून

पिछले 10 वर्षों से देहरादून वासियों को समर्पित रामा प्रसाद घिल्डियाल फाउण्डेशन की संस्थापक रही सुश्री अदिति घिल्डियाल पुत्री अनिल घिल्डियाल की 14 रविवार को सुबह 6ः30बजे हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया है।

गौरतलब है कि अदिति घिल्डियाल दून घाटी में गरीबों के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शख्सियत रही और पिछले 10 वर्षों से देहरादून वासियों को समर्पित रामा प्रसाद घिल्डियाल फाउण्डेशन की संस्थापक भी थी। अपने सामाजिक कार्यों और समाज के दबे कुचले वर्ग के सशक्तिकरण और मुख्य धारा से जोड़ने के अथक प्रयासों के लिए देहरादून की धरती हमेशा स्मरण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *