• Fri. Apr 17th, 2026

करण माहरा बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी यशपाल आर्य को

देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष की घोषणा की।
रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था। जबकि चुनाव निपटने के बाद नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के नामों पर भी मंथन चल रहा था। रविवार को कांग्रेस आलाकमान ने नामों पर मुहर लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *