• Mon. Mar 2nd, 2026

पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार वृद्धि जनता से वादाखिलाफी: जोशी


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा आठ दिन में सात बार दाम बढ़ना केंद्र सरकार द्वारा जन विरोधी है जिससे महंगाई में और वृद्धि होगी।

गुरुवार को जारी बयान में महेश जोशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से महंगाई पर अंकुश का वादा किया था वहीं सरकार में आने के तुरंत बाद घरेलू गैस के दाम में पचास रुपए की वृद्धि सरकार की तरफ से जनता को रिटर्न गिफ्ट है ।


अभी जहां आम जन कोरोना महामारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ऐसे में सरकार द्वारा मूल्य वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी । आज जिस तरह खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है उससे आम जन का जीना दूभर हो गया है जो सरकार की नीति एवम नीयत का परिचायक है ।
आज महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है इस पर नियंत्रण के लिए सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चहिये जिससे जनता को राहत मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *