• Sat. Apr 19th, 2025

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र,

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कानून व्यवस्था, महिलाओं, और युवाओँ पर विशेष फोकस किया गया है।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कई घोषणाओं को शामिल किया गया है।

1- हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा
2- प्रदेश के हर गांव में मकबूत वेस्ट मैनजमेंट प्रणाली के तहत काम किया जायेगा।
3- पीएम वाणी योजना के जरिये हर गांव को वाई फाई hot स्पॉट से जोड़ा जाएगा।
4- लव जिहाद कानून को सख्त किया जाएगा।
5- महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुये 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी।
6- हरिद्वार, उधम सिंह नगर में तीन नई सशत्र पुलिस बटालियन की स्थापना कि जाएगी।
7- निर्धन परिवार की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुएय की सहायता की जाएगी।

8- महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाए। ।
9- युवाओं को रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएगी।
10- वर्ष 2025 तक हर ग्राम पंचायत में एक एक एटीएम स्थापित किया जाएगा।

इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि ये दृष्टिपत्र उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने बताया कि इस दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए हम भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा. जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *