• Sat. Apr 19th, 2025

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 25 जनवरी को

देहरादून। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता शुक्रवार को रिवरेन पब्लिक स्कूल ब्राह्मणवाला देहरादून में संपन्न हुई। जिसमें 11 प्रतिभागियों का चयन 25 जनवरी को यूकॉस्ट झाझरा में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

शुक्रवार को स्कूल परिसर में हुई प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किये। जनपद समन्यक सर्वेश्वर पांथरी ने बताया कि इस साल सतत जीवन के लिए विज्ञान के अंतर्गत उप विषय – सतत जीवन हेतु पारितंत्र , सतत जीवन हेतु उपयुक्त प्रौद्योगिकी, सतत जीवन हेतु अभिकल्पना विकास मॉडलिंग एवं योजना, सतत जीवन हेतु सामाजिक नवाचार, सतत जीवन हेतु पारम्परिक ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत जैविक ईंधन के कुशल उपयोग आदि विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने प्रॉजेक्ट प्रस्तुत किये।


निर्णायक मंडल में जनपद समन्यक सर्वेश्वर पांथरी, एकेडमिक समन्यक मयंक भूषण शर्मा मौजूद रहे।

इन प्रतिभागियों का हुआ चयन
निखिल सैनी, हर्षित बड़थ्वाल, आराधना, शिव, हेमा दिवाकर, दीक्षा, मीनाक्षी तोमर, फलक, आरोही नेगी, अनुज पुंडीर, कमलजीत सिंह ,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *