• Mon. Mar 2nd, 2026

देहरादून के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश

सोमवार को मौसम विभाग का भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते डीएम ने लिया फैसला

देहरादून

मौसम विभाग की ओर से 18 अक्टूबर सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए देहरादून के जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही आंगन बाड़ी केंद्रो में भी अवकाश रहेगा। इसको लेकर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले में आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *