• Mon. Mar 2nd, 2026

रोशन धस्माना अध्यक्ष, दिनेश चंद्र सकलानी बने महामंत्री,

देहरादून। अजबपुर कलां शिव मंदिर समिति के त्रिवार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। निर्विरोध कार्यकारिणी चुनाव में रोशन धस्माना पांचवी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि दिनेश चंद्र सकलानी को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
रविवार को समिति के सत्संग भवन में हुए कार्यकारिणी चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा, सचिव पुष्पा नेगी, मनमोहन धनाई, कोषाध्यक्ष दयाल सिंह भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य में शकुंतला तड़ियाल, पुष्पा सकलानी, जय श्री रावत, सुब्बा सिंह, लेखराज और नवीन शर्मा को निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी सतेंद्र नेगी ने चुनाव संपन्न करवाए। इसके अलावा संरक्षक पद पर रामेश्वरी बर्थवाल और हृदेश चंदेल को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *