• Mon. Mar 2nd, 2026

टिहरी रियासत की राजमाता पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि


राजमाता के बेटे मनुजेंद्र शाह ने दी मुखाग्नि
मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री व विधायक रहे अंतिम संस्कार में शामिल

ऋषिकेश। टिहरी रियासत के महाराज व आठ बार के सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह 98 का पॉर्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित पैतृक पूर्णानंद घाट पर धार्मिक रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजमाता को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

सोमवार को टिहरी रियासत की राजमाता सूरज कुंवर शाह का पॉर्थिव शरीर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में लाया गया। जहां पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद शव यात्रा नरेंद्रनगर बाजार से होते हुए पूर्णानंद घाट पर पहुंची। यहां पर उनके पुत्र मनुजेंद्र शाह ने उनकों मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राजमाता के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री खजान दास, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत,नगर निगम की मेयर अनिता ममगाईं, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, आदि कई विधायक व नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *