• Thu. Jan 15th, 2026

महेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष, शशिकांत बने महामंत्री,

देहरादून। डीआरडीए इम्पलाईज यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में महेंद्र सिंह जीना को प्रदेश अध्यक्ष और शशिकांत पांडेय को प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
शनिवार को सर्वे चौक स्थित विकास भवन में यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन और चुनाव हुए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आरएस बिष्ट ने कहा कि जिला ग्राम्य विकास विभाग अभिकरण की कुछ मांगें शेष है। जिन पर शासन स्तर पर कार्य हो रहा है। इनमें 12 कर्मचारियों का विनियमितीकरण व शेष कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला मुख्य है।

पूर्व महामंत्री नंद किशोर त्रिपाठी ने बताया कि 2013 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को पेंशन दिलाने को लेकर संगठन प्रयासरत है। जल्द इस मांग को लेकर शासन को अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद हुए प्रांतीय चुनाव में अनिल कुमार जैन को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमन गुप्ता को प्रदेश संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *