• Sat. Apr 11th, 2026

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा निशुल्क

लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर को खुला रखने के डीएम ने जारी किए आदेश

देहरादून। 11 अप्रैल।

देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून पहुंच रहे है। इस दौरान गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड गढ परिसर में पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना हैं।

जिला प्रशासन देहरादून इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है। शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को सुबह 5:00 बजे से रात 8 बजे बजे तक खुला रखने के आदेश दिए। इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 05 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा को नि:शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए हैं । इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *