• Sat. Apr 19th, 2025

ऐतिहासिक खलंगा मेला का आयोजन 28 नवंबर को

देहरादून। ऐतिहासिक खलंगा मेले के उपलक्ष्य में बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से रविवार को सागरताल नालापानी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के टीम लीडर शमशेर थापा एवं प्रशिक्षु युवाओं ने अपना श्रम योगदान दिया।

समिति के अध्‍यक्ष दीपक बोहरा ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान खलंगा मेला से पूर्व मेला स्थल को साफ- सुथरा करने हेतु किया गया है। समिति खलंगा मेला के साथ – साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेले से पूर्व और मेले के बाद इस मनोरम एवं ऐतिहासिक स्थान को साफ सुथरा रखने हेतु स्वच्छता अभियान चलाती है। समिति की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि 28 नवंबर को इसी जगह पर 47वें खलंगा मेला आयोजित किया जाएगा। जिसके चलते सागरताल नालापानी मेला स्थल की साफ सफाई की गई। |

इन लोगों ने किया सहयोग

स्वच्छता अभियान में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष दीपक बोहरा, कर्नल सीबी थापा कर्नल डीएस खड़का, राम सिंह थापा, कर्नल अनिल गुरूंग, उपाध्यक्ष बीनू गुरुंग, मुख्य सचिव प्रभा शाह, नरेंद्र गुरूंग , अनूप क्षेत्री, कुलदीप थापा, राजेंद्र शाह , शेरजंग राना ,जितेंद्र पँवार, अरूण पँवार,पूजा सुब्बा, कमला थापा, नीरा थापा, पूजा सुब्बा , पुष्पा क्षेत्री मीनू आले, सुनीता क्षेत्री ने अपना श्रमदान सहयोग देकर अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *