• Thu. Jan 15th, 2026

आर्केडिया ग्रांट आसन क्षेत्र शाखा के अध्यक्ष बने चंद्रशेखर जोशी

आर्केडिया ग्रांट आसन क्षेत्र शाखा के अध्यक्ष बने चंद्रशेखर जोशी
सोमवार को गठित हुई कुर्मांचल संस्कृति एवं कल्याण परिषद की नई शाखा

देहरादून। कुर्मांचल संस्कृति एवं कल्याण परिषद की नवगठित आर्केडिया ग्रांट आसन क्षेत्र शाखा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चंद्रशेखर जोशी शास्त्री को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिता भंडारी, जगदीश पांडे को जबकि सचिव पद पर नागेंद्र कुंवर, सचिव महिला रजनी जोशी को चुना गया।

सोमवार को नवगठित शाखा में बडोवाला, बनियावाला, पीतांबरपुर, श्यामपुर, अम्बिवाला,हरभजवाला और आसान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारबारी ग्रांट ईस्ट होपटाउन क्षेत्र को शामिल किया गया। इस दौरान नवगठित शाखा में सह सचिव पुष्पा जोशी, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष हेमंत पोखरिया, संगठन सचिव महिला द्रौपदी जोशी, रेवती बोरा, सांस्कृतिक सचिव लीला बिष्ट, नीतू सेठी, सांस्कृतिक सह सचिव सुनीता सामन्त, सदस्य पुष्पा देउपा, रेनू बसेरा, मंजू भंडारी, पूजा बसेरा, दीपा भंडारी, प्रचार सचिव पद पर शकुंतला कन्याल जगदीश बोरा, आन सिंह को चुना गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *