ऋषिकेश।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंकित गुप्ता को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। गुप्ता के मनोनयन से लक्ष्मणझूला के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। मनोनयन पर अंकित गुप्ता ने कहा वे हमेशा संगठन के हित में कार्य करते हैं। आगे भी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे।
अंकित बने युकां के प्रदेश सचिव
