• Thu. Jan 15th, 2026

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में भंग की सभी इकाइयां

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लिया फैसला

जल्द होगा नई कार्यकारिणी का विस्तार,

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन की सभी इकाइयों, प्रदेश कार्यकारिणी प्रकोष्ठ को भंग कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी।

गुरुवार को प्रदेश प्रभारी ने जानकारी दी कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि पहली बार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ी आम आदमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पार्टी के अधिकांश प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नए सिरे से पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *